नगर का मुख्य नाला डेढ़ दशक से लंबित समस्या का अध्यक्ष श्री शुक्ला ने किया निराकरण, हुई सफाई

नगर का मुख्य नाला डेढ़ दशक से लंबित समस्या का अध्यक्ष श्री शुक्ला ने किया निराकरण, हुई सफाई


सीतामऊ। डेढ़ दशक नगर की जनता का समस्या का हुआ समस्या का निराकरण जिसके लिए नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला के आदेशा नुसार नगर परिषद मुख्यनगर पालिका अधिकारी जीवन रॉय माथुर के निर्देशानुसार मंदसौर सुवासरा रोड़ इंदु बालोद्यान के सामने वाले नाले की काफ़ी वर्षो से लंबित समस्या चल रही थी जो कि काफी लंबे समय से नाला मलबे की चपेट में पड़ा हुआ था जिसका आज अध्यक्ष एवं सीएमओ दिनों ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी के माध्यम से नगर परिषद के कर्मचारियों से कार्य प्रारंभ करवाया गया जो कि लगातार चलता रहेगा जबतक कि नाले की पूरी तरह सफाई न हो जाए उल्लेखनीय है कि इस नाले को रोड़ कंपनी द्वारा 15 वर्षों के लगभग पहले बनाया गया था ऐसी जानकारी प्राप्त हुई थी तब से नाला पानी एवं मलबे से भरा हुआ था जो कि नाले ने भी अपनी सहन शक्ति छोड़ दी थी क्योंकि की नाले की भी एक सहन शक्ति होती हे उसकी जो भी कैपेसिटी रहती हे उससे अधिक उसमें मलबा पड़ा हुआ था जिसको नगर परिषद अध्यक्ष सीएमओ ने तुरंत संज्ञान लेकर स्वयं मौके पर खड़े रहकर नाले की साफ़ सफाई करवाई गई नगर का मुख्य नाला भी माना जाता हे नगर के ऊपरी भाग का पानी इसी नाले में समा जाता हे जो इस नाले के जरिए सुवासरा रोड़ होते हुवे नगर के बाहर निकलता है नाले की सफाई के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीवन रॉय माथुर सहित स्वच्छता टीम उपस्थित रही



