रतलामआलोट

साध्वी चंदनबाला श्री जी का अहमदाबाद में धूमधाम से हुआ चातुर्मास प्रवेश

साध्वी चंदनबाला श्री जी का अहमदाबाद में धूमधाम से हुआ चातुर्मास प्रवेश

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

। खरतरगच्छ संघ की प्रखर व्याख्यात्री साध्वी चंदनबाला श्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 का चातुर्मास प्रवेश शनिवार को अहमदाबाद में धूमधाम से हुआ, जहाॅ 120 दिनों तक धर्म आराधना होगी ।

साध्वी श्रीजी श्री जिन कुशल सूरी दादावाड़ी नागेश्वर तीर्थ की प्रेरिका, प्रखर व्याख्याता साध्वी चंद्रप्रभा श्री जी म.सा. की सुशिष्या हैं।

चातुर्मास प्रवेश जुलूस में नागेश्वर दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल विंचक्षण विद्यापीठ रतलाम के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इसमें अध्यक्ष अशोक कोठारी, संरक्षक महेंद्र सिंघी, सचिव सुरेश बांठिया, कोषाध्यक्ष नितेश बांठिया, महेंद्र गादिया, नरेंद्र लोढ़ा, यशवंत लोढ़ा, डॉ. सुनील चोपड़ा एवं अष्टापद तीर्थ ट्रस्ट के सचिव रविंद्र सिंह श्रीमाल, श्री ऋषभ जीनेश्वर ट्रस्ट (खतरवसाई ) पालीताना उपाध्यक्ष बाबूलाल सकलेचा, शक्ति सिंह श्रीमाल, रवि बाफना, अर्पित बाफना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

खरतरगच्छ संघ अहमदाबाद द्वारा सभी अतिथियों का बहुमान किया गया। संघ पदाधिकारियों ने चातुर्मास के दौरान होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।

नागपुर में भी हुआ प्रवेश 

उधर आचार्य विश्व रत्न सागर महाराज साहब आदि ठाणा का चातुर्मास प्रवेश भी 19 जुलाई को नागपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मालवा संघ की ओर से उपाध्यक्ष अनिल देसरला ने कार्यक्रम में सहभागिता की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}