भाजपा पिपलियामंडी मण्डल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

=============
पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यतिथि मनाई
भाजपा पिपलिया मंडी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ की गई मंडल प्रभारी संजय जी मुरड़िया ,मंडल अध्यक्ष सामंत सिंह जी शक्तावत, पिपलिया मंडी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील जी देवरिया ,उपाध्यक्ष भारत सिंह जी सोनगरा ,वरिष्ठ राधेश्याम जी चौहान, भेरू लालजी दाहना एवं युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य संदीप सिंह जी राठौड़ का भाजपा दुपट्टा पहना कर मंडल पदाधिकारीयो ने स्वागत किया।स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष सामन्त सिंह जी शक्तावत ने किया एवम आगामी कार्ययोजना को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया ओर पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके कार्यो को याद किया।ततपश्चात मण्डल प्रभारी संजय मुरड़िया ने आगामी कार्यक्रमो पर विस्तृत जानकारी दी।।इस अवसर पर मण्डल में निवासरत सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।।कार्यक्रम का संचालन कुशाल सिंह कनघट्टी ने किया और आभार सत्यनारायण सेन ने माना।