अपराधमंदसौर जिलासीतामऊ

नकेड़िया में पुलिस और एफएसएल की टीम ने एक खेत से जले हुए मानव शरीर के अंश बरामद किए, गुमशुदा युवती परिजनों ने जितेंद्र सिंह पर लगाया आरोप

नकेड़िया में पुलिस और एफएसएल की टीम ने एक खेत से जले हुए मानव शरीर के अंश बरामद किए, गुमशुदा युवती परिजनों ने जितेंद्र सिंह पर लगाया आरोप

सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना अंतर्गत ग्राम नकेड़िया में पुलिस और एफएसएल की टीम ने एक खेत से जले हुए मानव शरीर के अंश बरामद किए हैं। अवशेषों में हड्डियां, दांत और राख मिली है। इधर, मंदसौर की अभिनंदन नगर के एक परिवार ने दावा किया है कि ये अवशेष उनकी 29 वर्षीय बेटी के हैं, जो पिछले लगभग 97 दिन 19 दिसंबर 2025 से लापता थी।

जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर को  मंदसौर अभिनंदन नगर निवासी के घर से संदिग्ध परिस्थितियों में 29 वर्षीय युवती गायब हुई थी। 25 दिसंबर को सिटी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज हुई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी जितेंद्र सिंह और पीड़िता एक एटीएम से रुपये निकालते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखे थे।

परिजनों का आरोप है कि जितेंद्रसिंह उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। अब खेत में मिले अवशेषों ने इस शक को यकीन में बदल दिया है कि सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया गया होगा।

मोबाइल में अश्लील वीडियो मिले

पुलिस ने आरोपी जितेंद्र का मोबाइल जब्त किया है, जिसमें कई युवतियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो और चैटिंग मिली है। यह अंदेशा जताया जा रहा है कि जितेंद्र महिलाओं को जाल में फंसाकर उनका शोषण करता था। खेत से मिले अवशेषों का डीएनए सैंपल लापता युवती के माता-पिता से मैच कराया जाएगा, जिसके बाद ही आधिकारिक तौर पर हत्या की पुष्टि हो सकेगी।

आरोपी जेल में, दोस्त ने की खुदकुशी

इस मामले में सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपी जितेंद्र सिंह फिलहाल दुष्कर्म के ही एक अन्य मामले में जेल में बंद है। खास बात यह है कि आरोपी के खिलाफ यह मामला लापता युवती की बड़ी बहन ने ही दर्ज कराया था। पुलिस की चिंता तब और बढ़ गई जब पता चला कि जितेंद्र के करीबी दोस्त अशोक ने 10 दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी।

——-

पुलिस को सूचना मिली थी कि सीतामऊ थाना के नकेड़िया में कुछ समय पहले किसी को जलाया गया था। मौके से हड्डियों के कुछ अवशेष मिले हैं। जब तक डीएनए प्रोफाइलिंग और फोरेंसिक रिपोर्ट नहीं आ जाती, हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते। हम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

-विनोद कुमार मीना, एसपी, मंदसौर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}