क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 30 मई 2023 मंगलवार का राशिफल

**********************************
क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 30 मई 2023 मंगलवार का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720
=====================
आज का सूर्योदय कालीन पंचाँग-
तिथि-ज्येष्ठ शुक्ल दशमी
वार- मंगलवार
नक्षत्र- हस्त
योग – सिद्दी
करण-गर
====================
मेष राशि:- आज का दिन अच्छा रहेगा,कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा,लेकिन वाणी पर संयम रखना होगा।
==================
वृषभ राशि :- पैसों के लेन-देन से बचना होगा। कार्य विस्तार की योजना बनाएंगे, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
==================
मिथुन राशि :-व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। प्रशासन से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज यात्रा की स्थिति सुखद रहेगी। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
===================
कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।
=================
सिंह राशि :- स्वास्थ्य अच्छा रहने से मन प्रसन्न होगा। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी।
=================
कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। हालांकि, कड़ी मेहनत और भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी।
===================
तुला राशि :- शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। क्रोध करने से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
==================
वृश्चिक राशि :- आपके लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय-धंधे में आर्थिक लाभ और अन्य क्षेत्रो में तरक्की के योग रहेंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
====================
धनु राशि :– आज आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए।आज आपकी राशि के लिए स्थिति बहुत सकारात्मक नहीं है। ऊर्जा की कमी रहेगी। आज कुछ ज्यादा ही भावुकता की अनुभूति हो सकती है।
==================
मकर राशि :- प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए भी दी विशेष प्रसन्नता दायक रहेगा ।आज आपको करियर में आगे बढ़ने के नए विचार आएंगे।दिन शुभ हैं।
==================
कुंभ राशि:- इस राशि के जातको के लिये आज का दिन शुभ है। कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में में वरिष्ठ आपके काम से प्रभावित होकर सराहना करेंगे देवी मां की कृपा प्राप्त करे।
================
मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा आर्थिक बोझ आने की संभावना रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और प्रेम जीवन में भी सुखद पल आएंगे।