
*******************
कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत,तो पालसोड़ा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न,आतिशबाजी कर दी एक दूसरे को बधाई,
समरथ सेन
पालसोड़ा- पिछले दिनों देश के कर्नाटक राज्य में संपन्न हुए आम चुनाव के शनिवार को आए चुनाव परिणामों में कांग्रेस को मिली ऐतिहासिक जीत पर ब्लॉक कांग्रेस मंडलम कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्रित होकर आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया और सामूहिक रूप से रैली निकालकर भाजपा को सद्बुद्धि देने और कर्नाटक में सत्य की विजय पर स्थानीय बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया तत्पश्चात सभी ने एक दूसरे को बधाई दी व मुंह मीठा करवाया इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान भंवरासा कहा कि कर्नाटक राज्य से कांग्रेस के विजयी अभियान की शुरुआत हो चुकी है आज आए चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि देश में झूठ की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चल सकती भाजपा के अत्याचार महंगाई भ्रष्टाचार से जनता तंग आ चुकी थी उसने कांग्रेस पर भरोसा करते हुए ऐतिहासिक विजय का आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस पार्टी भी उनके विश्वास पर खरा उतरेगी उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शेष राज्यों और देश में संपन्न होने वाले चुनावो में भी देश की जनता भाजपा को जवाब देकर कांग्रेस की सरकार बनाएगी। जनपद सदस्य प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद जाटव ने कहा कि कर्नाटक राज्य में भाजपा ने जिस तरह प्रजातंत्र का गला घोटा था यह उसी का परिणाम है और कहां की कर्नाटक में कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अथक प्रयास किया जिसकी वजह से कांग्रेस को प्रचंड बहुमत मिला है कर्नाटक विजय से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी ज्यादा खुशी ना बनाएं क्योंकि आने वाले दिनों में शेष प्रदेशों और देश में भी कांग्रेस की सरकारे बनाना है उसके लिए उन्हें हर हाल में अभी से संगठित होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों और महंगाई के खिलाफ जनता के बीच जाना होगा और उन्हें भाजपा की झूठ फरेब की राजनीति से अवगत कराना होगा तभी जाकर हम भाजपा से मुकाबला कर सकते हैं हर बार की तरह गुटबाजी के फेर में उलझे रहे तो फिर वही परिणाम देखने को मिलेंगे जो आप और हम सब 20 वर्षों से देख रहे हैं इसलिए सभी कार्यकर्ता अभी से संगठित होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई का शंखनाद कर दे तभी जाकर हम पालसोड़ा से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस को विजय दिला सकते हैं।
कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंडलम अध्यक्ष राकेश उपाध्याय , सेक्टर अध्यक्ष गोविन्द धनगर सूनील जाट ने भी संबोधित किया इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।