झालावाड़घटनाडग

गंगधार कस्बे के समीप करनपुरा गांव के यहां बोलेरो जीप व बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में चार लोगों की मौत

गंगधार कस्बे के समीप करनपुरा गांव के यहां बोलेरो जीप व बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में चार लोगों की मौत

चौमहला /झालावाड़

रिपोर्टर रमेश मोदी

डग चौमहला रोड पर गंगधार कस्बे के समीप करनपुरा गांव के यहां शुक्रवार शाम को बोलेरो जीप व बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई।

डीएसपी हेमंत गौतम ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करनपूरा गांव के पास बोलेरो जीप व बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची व सभी को 108 एंबुलेंस से चौमहला अस्पताल लाया गया। जीप चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि एक बाइक पर चार जने सवार थे बाइक तेज गति में थी,बाइक डग की ओर से गंगधार की ओर आ रही थी जबकि जीप गंगधार की ओर से डग की ओर जा रही थी।

चारों मृतक मध्यप्रदेश क्षेत्र के बताए जा रहे है। मृतकों के बेग से तीन लोगों के आधार कार्ड मिले जिससे उनकी पहचान राजपाल पिता परबत सिंह निवासी झांगरिया थाना सीतामऊ मप्र, नरेश पिता कालूलाल उदयपुर मप्र, जवाहर लाल पिता रामचंद झांगरिया मप्र एक व्यक्ति का कोई परिचय पत्र नहीं मिला।पुलिस ने संबंधित थाना अधिकारी को सूचना कर दी है।डीएसपी ने बताया कि मृतकों के परिजनों के यहां चौमहला पहुंचने के बाद ही अधिकृत रूप से पहचान हो पाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}