घटनाअलीराजपुरमध्यप्रदेश
MP में फिर वही घटना, अब आलीराजपुर में बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा, बचाव कार्य शुरू

======================
अलीराजपुर। मध्य प्रदेश में एक बार फिर से लापरवाही का शर्मनाक उदाहरण सामने आया है। एक बार फिर से किसी बोरवेल में बच्चा गिर गया है। जानकारी के अनुसार 5 वर्षीय बालक आलीराजपुर जिले में खंडाला गांव के पास एक बोरवेल में गिर गया है। बचाव कार्य जारी है।सूचना मिलते ही कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर सहित प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी जमा हैं। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन प्रारंभ किया जा रहा है।
बच्चे को नली के जरिये आक्सीजन सप्लाई की जा रही है। बोरवेल के दोनों ओर जेसीबी की मदद से खोदाई की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि तेजी से आपरेशन चलाया जा रहा है। बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।