मंदसौर जिलामंदसौर

जमालपुरा मे नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूह पदाधिकारियों प्रशिक्षण आयोजन किया गया

जमालपुरा मे नाबार्ड द्वारा स्वयं सहायता समूह पदाधिकारियों प्रशिक्षण आयोजन किया गया

मंदसौर।नाबार्ड के तत्वावधान में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला पदाधिकारियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से छोटे-छोटे स्वरोजगार एवं उद्यम शुरू करने के लिए प्रेरित करना रहा।कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (DDM) श्री योगेंद्र सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने SHG की भूमिका, वित्तीय अनुशासन, बैंकिंग लिंकज तथा नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक (RM) धरम प्रताप सिंह ने समूहों को बैंकिंग प्रक्रियाओं, ऋण सुविधा एवं समय पर ऋण चुकाने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। वहीं मंदसौर जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री संजय मोदी ने SHG के माध्यम से आजीविका संवर्धन एवं सूक्ष्म उद्यम विकास पर प्रकाश डाला ।एनआरएलएम के ब्लॉक परियोजना प्रबंधक (BPM) श्री अल्केश कटलाना ने समूह सुदृढ़ीकरण, रिकॉर्ड संधारण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्था अरुणोदया सर्वेशवरी लोक कल्याण समिति के परियोजना अधिकारी श्री जितेन्द्र कसेरा एवं जिला परियोजना समन्वयक (DPC) श्री प्रवीण शर्मा भी उपस्थित रहे।सभी वक्ताओं ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को छोटे-छोटे व्यापार जैसे डेयरी, बकरी पालन, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण एवं अन्य आजीविका गतिविधियाँ शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा सफलता की कहानियाँ साझा कीं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में SHG की महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में स्वरोजगार अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}