निर्वाचनभोपालमध्यप्रदेश

हक जताओ और ईवीएम का बटन दबाओं : श्री राजन

लोकसभा निर्वाचन -2024

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने मतदाता जागरूकता के लिए एसबीआई द्वारा आयोजित कार रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने मतदाता जागरूकता के लिए रविवार को प्लेटिनम प्लाजा से कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हक जताओ और ईवीएम का बटन दबाओं । कार रैली का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने प्रदेश के सभी नागरिकों से 7 मई को उत्साह के साथ मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान हमारा अधिकार है। प्रदेश में तीसरे चरण में 7 मई को भोपाल सहित, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल में मतदान होगा। मेरा सभी मतदाताओं से आग्रह है कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर जाकर वोट जरूर डालें। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र पर छाया, पानी, दवाइयां सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई है। रैली के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह सहित भारतीय स्टेट बैंक के सीजीएम श्री चंद्रशेखर शर्मा एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}