मंदसौर जिलामंदसौर

ग्रामोदय से अभ्यदय अभियान के अर्तगत ग्राम विकास का सकल्प भी लिया

सेक्टर-रेवास देवड़ा सक्रीय प्रस्फुटन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो की बैठक
मंदसौर। म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना अंतर्गत चयनित संस्था पारेश्वर युवा ग्राम विकास समिति नोगावा एवं जिला समन्वयक श्रीमति तप्ती बैरागी के निर्देशानुसार ग्रामोदय से अभ्यदय अभियान के अर्तगत सेक्टर-रेवास देवड़ा सक्रीय प्रस्फुटन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो की बैठक हुई। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नौगावा, ग्राम विकास समिति करोली, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गुजरदा, ग्रामविकास प्रस्फुटन समिति अधोरिया, बालाजी ग्राम विकास समिति मिजापुरा की बैठक के अर्न्तगत स्वच्छाता, नशामुक्ती स्वदेशी वस्तुए अपनाना खेल प्रतिभाओ में भाग लेने जैसे अनेक विषयो पर परेश्वर युवा ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष रतनलाल एवं सचिव सुनील के अलावा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष सचिव एवं ग्रामीणो के साथ चर्चा की गई साथ ही अभ्युदय सकल्प भी लिया गया। इस अवसर पर नौगावा मे स्कुल स्टाप, ग्राम पंचायत स्टाप सर्कल के पटवारी ग्रामीण अध्यक्ष- रतनलाल, सचिव सुनील, करोली से अध्यक्ष-राजुलाल पाटीदार, सचिव लाखन सिह गुजरदा से अध्यक्ष रमेश अहिवार, सचिव उमेश मीणा मिजापुरा से. अध्यक्ष वरदीचन्द पवार सचिव श्यामलाल जैन, अघोरिया बालाजी से अध्यक्ष, श्यामलाल पाटीदार राधेश्याम धनगर सचिव आदी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}