शामगढ़मंदसौर जिला

श्रीमती संतोष सेठिया पोरवाल महिला मंडल शामगढ़ अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुनी गई

श्रीमती संतोष सेठिया, पोरवाल महिला मंडल शामगढ़ अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुनी गई

 

आगामी वर्ष 2026-27 के लिए श्रीमती संतोष जगदीश सेठिया (पंकज पान) को सर्वसम्मति से पोरवाल महिला मंडल शामगढ़ की अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से चुनी गई ।

शामगढ़ -पोरवाल महिला मंडल की वार्षिक बैठक पोरवाल मांगलिक भवन शामगढ़ पर आयोजित की गई, जिसमें सर्वप्रथम पोरवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता कृष्णकांत रत्नावत द्वारा वार्षिक गतिविधियों एवं समाज उत्थान हेतु किए गए प्रयास की जानकारी दी गई। उनके सफल कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए, मंडल की सभी बहनो ने अच्छे सफल कार्यकाल में किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया ।

कोषाध्यक्ष श्रीमती स्नेहा रवि पोरवाल द्वारा वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा दिया गया, जिसे मंडल की संरक्षक श्रीमति संतोष धनोतिया एवं मंडल की सभी बहनों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सर्वानुमति से पारित किया गया।

आगामी वर्ष 2026-27 के लिए सर्वानूमति से निर्वाचन किया गया, जिसमें श्रीमती संतोष जगदीश जी सेठिया को मनोनित किया गया। निर्वाचन के पश्चात निवृतमान मंडल अध्यक्ष श्रीमती हेमलता रत्नावत द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमति संतोष सेठिया को दायित्व सौंपते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

आभार मंडल की सचिव श्रीमति हंसा महेश डबकरा द्वारा किया गया। आपकी इस नियुक्ति पर पोरवाल महिला मंडल की मातृशक्ति सदस्यों ने बधाई  शुभकामनाएं दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}