अंगवस्त्र देकर सेवानिवृत फार्मासिस्ट को दी गई विदाई

अंगवस्त्र देकर सेवानिवृत फार्मासिस्ट को दी गई विदाई
गोरखपुर पीपीगंज नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुर्वेद के फार्मासिस्ट विनोद सिंह को सेवानिवृत्त होने पर एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट विनोद सिंह को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुर्वेद के प्रभारी डॉ. दुर्गेश कुमार गुप्ता ने कहा, “फार्मासिस्ट कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, क्योंकि सेवानिवृत्ति के बाद भी जनसेवा के अवसर उनके लिए हमेशा खुले रहते हैं।” विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश शुक्ला ने विनोद सिंह के मरीजों के प्रति समर्पण और चिकित्सीय कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विनोद सिंह ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरे समर्पण के साथ किया, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।कार्यक्रम का संचालन रश्मि सिंह और जगदीश पाठक ने किया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट रेनू चौहान, एलटी दिनेश चौरसिया, दिपक चौधरी,अंकिता सिंह, जया त्रिपाठी, शोभा चौधरी, माला दीपक भारती, जितई, गीता, सुमन, सभासद राघवेंद्र सिंह, सभासद प्रतिनिधि अत्ताउल्लाह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने विनोद सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके कार्यकाल को याद किया और उनकी सेवाओं को सराहा। यह समारोह न केवल उनके योगदान का सम्मान था, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में उनके समर्पण का भी एक प्रतीक रहा।


