
भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण ।
बिहार औरंगाबाद से धर्मेंद्र गुप्ता
74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि के रूप में औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह उपस्थित हुए।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत की विभिन्न विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हुँ जिनके संघर्ष से 1950 में आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और साथ ही उन सभी वीरों को नमन करता हुँ।गणतंत्र दिवस पूरे देश में सम्मान और स्नेह के साथ मनाया जाता है।26 जनवरी भी एक ऐसा ही दिन है जो देश का राष्ट्रीय पर्व है देश का हर नागरिक चाहे वह किसी धर्म जाति या संप्रदाय से ताल्लुक रखता हो इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर यह पर्व मनाता है।इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह,जिला महामंत्री मुकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा,पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक भरत सिंह,भाजपा नेता,रविन्द्र शर्मा,विनय शर्मा,संजय गुप्ता,जिला मंत्री तीर्थ नारायण प्रसाद वैश्य,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह,नगर अध्यक्ष कौशल सिंह,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, पूर्व मुखिया जुलेखा खातुन,संजीता राज,सुमन अग्रवाल,गुड़िया सिंह,युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अवनीश सिंह,अभय पासवान,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह,युवा मोर्चा दीपक सिंह,टनटन सिंह,विकेश सिंह,मनोज सिंह,अभिषेक सिंह,वशु,आशुतोष मोनू,सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।