मंदसौर जिलासीतामऊ

पोरवाल महिला महासभा द्वारा रांगोली व माँड़ना प्रतियोगिता का आयोजन

/////////////////////////////////////

नाहरगढ़ :- अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) द्वारा हिन्दू धर्म के सबसे बड़े महापर्व दीपावली के अवसर पर रांगोली व मांडना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन पुरे भारतवर्ष के पोरवाल समाज की महिलाओ व बालिकाओं के लिए किया जा रहा है!

इस सम्बन्ध मे जानकारी देते हुवे अखिल भारतीय पोरवाल महिला महासभा (मध्यप्रदेश इकाई) की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मुजावदिया मंदसौर , प्रदेश महामंत्री श्रीमती गायत्री डपकरा गरोठ व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती ललिता गुप्ता नाहरगढ़ ने बताया की रंगोली व मांडना प्रतियोगिता का आयोजन दीपपर्व के अवसर पर 10 नवम्बर से 15 नवम्बर के दौरान बनायी गईं रंगोली व मांडना के लिए किया जा रहा है, इस प्रतियोगिता मे सम्मिलित होने के लिए महासभा ने 9 प्रोजेक्ट चेयरमेन श्रीमती सुनीता मुजावदिया मंदसौर, श्रीमती गायत्री डपकरा गरोठ, श्रीमती ललिता गुप्ता नाहरगढ़ ,श्रीमती नीतू मेहता मंदसौर, श्रीमती कोमल पोरवाल रतलाम, श्रीमती ज्योति धनोतिया उज्जैन, श्रीमती माया पोरवाल नीमच, श्रीमती ज्योति गुप्ता झालरा पाटन, श्रीमती दीपिका रत्नावत अहमदाबाद नियुक्त किये है, प्रतियोगिता मे सम्मिलित होने के लिए पोरवाल समाज की महिलाये व बालिकाएं इन सभी प्रोजेक्ट चेयरमेन क़ो अपनी अपनी रांगोली व मांडना बनाकर फोटो व वीडियो व्हाट्सअप के माध्यम से भेजेगी!

पोरवाल महिला महासभा ने चार महिलाओ श्रीमती शालिनी पोरवाल इंदौर,श्रीमती वीणा धनोतिया शामगढ़,श्रीमती नीलू धनोतिया अहमदाबाद व कु. प्राची पोरवाल रतलाम का निर्णायक मंडल बनाया है जो रांगोली प्रतियोगिता के प्रथम,द्वितीय व तृतीय,11 सांत्वना पुरुस्कार एवं मांडना प्रतियोगिता के लिए प्रथम व 5 सांत्वना पुरुस्कार के लिए चयन करेंगी!

रांगोली प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों क़ो अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन की राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष विकास गुप्ता झालरा पाटन के सौजन्य से प्रथम विजेता क़ो 3100/- रूपये, द्वितीय विजेता क़ो 2100/- रुपये, तृतीय विजेता क़ो 1100/- रूपये व माँड़ना प्रतियोगिता के प्रथम विजेता क़ो 1100/- रूपये एवं रांगोली प्रतियोगिता के 11 व मांडना प्रतियोगिता के 5 सांत्वना पुरुस्कार श्रीमती मोनिका शशिकांतजी धनोतिया नीमच के सौजन्य से दिए जावेगे,सभी विजेता प्रतिभागियों क़ो महिला महासभा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर आगामी 20 नवम्बर क़ो गरोठ मे आयोजित दीपावली मिलन समारोह मे सम्मानित किया जावेगा!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}