ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने चांगली में बच्चों को स्टेशनरी वितरित की

*******************
बच्चों की शिक्षा पर हम विशेष ध्यान दे- लालाभाई अजमेरी
मन्दसौर। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाजखेड़ी द्वारा ग्राम चांगली स्थित आंगनवाड़ी में कॉपी, पेन, पेंसिल आदि स्टेशनरी का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों को मिठाई एवं फल भी बांटा गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष लालाभाई अजमेरी बाजखेड़ी ने कहा कि आज के बच्चे हमारे देश का भविष्य है। इनकी शिक्षा पर हमें विशेष ध्यान देना है। बच्चों को शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा न आये उसकी जिम्मेदारी हम सभी की है।
मंदसौर ग्रामीण मण्डल मीडिया प्रभारी चेनसिंह ने कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाजखेड़ी सामाजिक कार्याे में अग्रणी है। लाला भाई अजमेरी के मार्गदर्शन में अच्छा कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सुपरवाईजर कविता मेडम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तारा बैरागी, सहायिका ममता, भमरबाई, माया बाई, ग्राम प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष बानो बी, जन्नत बी, यास्मिन, सद्दाम हुसैन, मनसाब अली, मेहबूब भाई, रतनसिंह, बबलू भाटी, गौरव राठौर, गौरव सोनी, गोपाल अहीरवार, कचरसिंह, रतनसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



