राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान, मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड

चिराग और सात्विकसाईराज को खेल रत्न
नई दिल्ली। इस साल मिलने वाले स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। खेल रत्न पुरस्कार बैडमिंटन की जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी को मिलेगा। क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए शामिल किया गया है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी, 2024 को दिए जाएंगे। खेल मंत्रालय ने यह एलान किया। राष्ट्रपति द्वारा अवॉर्ड एथलीट्स को प्रदान किए जाएंगे।
26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड दिए जाएंगे
खेल मंत्रालय के अनुसार, मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से चिराग शेट्टी और रंकीरेड्डी को सम्मानित किया जाएगा। खेल मंत्रालय ने बताया कि समितियों की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने सभी एथलीट्स, कोचों और संस्थाओं को पुरस्कार के लिए चुना गया है।