ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 13 नवंबर 2023 सोमवार का राशिफल

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 13 नवंबर 2023 सोमवार का राशिफल

 

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840,8085381720

//////////////////////////////////////////

मेष राशि-: चल या अचल संपत्ति के मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी

वृषभ राशि-: मान सम्मान में वृद्धि होगी, भागदौड़ रहेगी | सतर्क रहने की आवश्यकता है, कर्म क्षेत्र में किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। चली आ रही मानसिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

मिथुन राशि-:आज पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है, पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि-: आज मैत्री संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अज्ञात भय तनाव का कारण होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

सिंह राशि-: आज कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है। दांपत्य जीवन में भी वैचारिक मतभेद हो सकते है। संयम से काम लें। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं सफलता मिलेगी।

कन्या राशि-: राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक या संपत्ति के मामले में कर्ज लेने का प्रयास सफल होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला राशि-: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, नए संबंध बनेंगे।

वृश्चिक राशि-: दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद खत्म होंगे, लेकिन व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। यात्रा इत्यादि से बचें। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। संयम से काम लेना हितकर होगा।

धनु राशि-: आज पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। संतान के कारण तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मकर राशि-: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, कर्मक्षेत्र में बाधा आ सकती है, व्यापार इत्यादि में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि-: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। भौतिक सुख बढ़ेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें| आपसी संबंध मधुर होंगे। दिन शुभ रहेगा।

मीन राशि- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। उच्च अधिकारी या राजनेता से सहयोग लेने में सफल होंगे।व्यवहार मे नए संबंध बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}