मंदसौरमंदसौर जिला
भारतीय किसान संघ मन्दसौर जिले की बैठक बंजारी बालाजी में परिसर में सम्पन्न हुई

**************************
मंदसौर। जिसमें सर्व प्रथम ध्वज लगाकर कृषक देव भगवान बलराम जी की पुजा अर्चना कर प्रारंभ हुई जिसमें समर्पण/अन्न संग्रह मालवा प्रान्त का अभ्यास वर्ग ओंकारेश्वर में दिनांक 2/3/एवं 4/ जुन 2023 को निश्चित हुआ है एवं वर्तमान में किसानों की भुमि सीमांकन के आवेदन नहीं लिए जाने को लेकर समस्या प्राप्त हुई थी जिसका मंदसौर जिला ईकाई प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश चौधरी जाट ने बताया कि सीतामऊ तहसीलदार निलेश पटेल को दुरभाष पर अवगत कराया गया था जिस पर तहसीलदार द्वारा बताया गया कि यदि कोई सम्बन्धित अधिकारी कार्यालय पर मना किया जाता है तो किसान मुझे आकर बताएं।बैठक में जिला संरक्षक राधेश्याम पाटीदार करजु जिला अध्यक्ष बद्रीलाल पाटीदार जिला मंत्री राधेश्याम जी ठंडा मदन सिंह सिसोदिया जिला के कोषाध्यक्ष भगवान दास बैरागी जिला सदस्य कोमल पुरी जिला ईकाई प्रचार प्रसार प्रमुख मुकेश चौधरी जाट जिला सदस्य राधेश्याम पाटीदार सीतामऊ तहसील अध्यक्ष मोहन लोहार सीतामऊ तहसील के मंत्री बालेश्वर पाटीदार संयोजक नरेंद्र पाटीदार मंदसौर तहसील मंत्री मदनलाल टांक मुकेश प्रजापति चेतन नंदवाना रामप्रसाद पाटीदार रमेश जी कुमावत आदि किसान पदाधिकारी मौजूद थे



