क्या कहते आपके सितारे देखिये आज 5 मई 2023 का राशिफल

***********************************
क्या कहते आपके सितारे देखिये आज 5 मई 2023 का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720
==========================
आज का सूर्योदय कालीन पंचाँग-
तिथि-वैशाख शुक्ल पूर्णिमा(श्री कुर्म जयंती)
वार- शुक्रवार
नक्षत्र-स्वाति
योग – सिद्दी
करण -विष्टि
==================
मेष :- मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित बनाएंगे, जीवनसाथी के साथ के संबंधों में अधिक घनिष्ठता रहेगी।
==================
वृषभ :- निश्चय ही सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी,फिर भी आज का दिन बिना किसी उठापटक के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना पड़ेगा. नए काम शुरू न करें।
===================
मिथुन :- आवेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं.किसी लंबी दूरी या धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है, संतान और स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता रहेगी।
====================
कर्क :– नौकरी पेशावालों को आज सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा. विरोधियों के साथ गंभीर चर्चा न करें. धन खर्च अधिक हो सकता है, आज ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा।
=========================
सिंह :- रिश्तेदारों तथा मित्रों के साथ वाद- विवाद हो सकता है,अपने कार्यक्षेत्र में काम के प्रति सावधानी बरतें,अन्यथा मानहानि की परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है।माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
=====================
कन्या :- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यश, कीर्ति मिलेगी, आनंद की प्राप्ति होगी. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा।
=====================
तुला :- आज व्यापारीजन को वांछित धन लाभ का योग है,सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, विरोधियों को पराजित कर सकेंगे, फिर भी कानूनी मामलों के प्रति आज सावधानी बरतें।
====================
वृश्चिक :- नए काम शुरू करने के लिए आपकी योजनाओं को अमल में लाएं,व्यापार में लाभ होगा. बकाया धन की वसूली हो सकेगी. नौकरीपेशा वालों कीमानसिक प्रसन्नता बढ़ेगी कार्यक्षेत्र में अनुकूलता मिलेगी।
========================
धनु :- इस राशि के जातको को आज पिता से लाभ होगा,परिवार में आनंद-उत्साह का वातावरण रहेगा. गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा, सरकारी कामकाज पूरे होंगे,आज आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है।
===================
मकर :- आज इस राशि के जातको को मित्र-मंडल, स्त्री वर्ग या बुजुर्गों से लाभ के योग है, नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है,दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता का अनुभव होगा।
====================
कुंभ :– शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है . मन की संदिग्धता और दुविधा के कारण आपकी निर्णय शक्ति प्रभावित होगी। विशेष रूप से परिजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ सकती है ।
========================
मीन :- आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं. सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा. मित्रों तथा सगे-संबंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे. आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ आप अधिक खुश होंगे.



