मंदसौर जिलासीतामऊ
माऊखेड़ा में स्वच्छता अभियान के तहत सरपंच ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर करवाई साफ-सफाई

माऊखेड़ा में स्वच्छता अभियान के तहत सरपंच ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर करवाई साफ-सफाई
संवाददाता: श्याम शर्मा
माऊखेड़ा। जनपद पंचायत सीतामऊ, जिला मंदसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत माऊखेड़ा में स्वच्छता अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम सरपंच ने स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ रहकर गांव में साफ-सफाई करवाई।
सरपंच ने सफाई कार्य में सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। अभियान का उद्देश्य गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाना तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर ग्रामीणों से भी अपील की गई कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें और स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।



