शामगढ़मंदसौर जिला

स्कूली बच्चों से पत्थर-मिट्टी उठवाने के मामले में FIR की मांग, पुलिस चौकी चंदवासा व शामगढ़ थाने में शिकायत

स्कूली बच्चों से पत्थर-मिट्टी उठवाने के मामले में FIR की मांग, पुलिस चौकी चंदवासा व शामगढ़ थाने में शिकायत

शामगढ़।मंदसौर जिले के गरोठ विकासखंड क्षेत्र के निजी विद्यालय सर्वोदय विद्या निकेतन चंदवासा के संचालक जितेंद्र तिवारी पर नाबालिग स्कूली बच्चों से पढ़ाई रुकवाकर विवादित भूमि पर जबरन पत्थर व मिट्टी का भराव (मजदूरी) करवाने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी चंदवासा और शामगढ़ थाने में शिकायत आवेदन सौंपा गया है। शिकायतकर्ता ने इसे बाल श्रम और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए प्राचार्य के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई व FIR दर्ज करने की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, प्रार्थी सुनील रत्नावत ने 27 नवंबर 2026 को पुलिस चौकी चंदवासा थाना शामगढ़, जिला मंदसौर और 28 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी शामगढ़ को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्राचार्य जितेंद्र तिवारी ने स्कूल के समय में बच्चों की पढ़ाई बंद करवाई और उन्हें एक विवादित स्थल पर मजदूरों की तरह पत्थर व मिट्टी ढोने के काम में लगाया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित भूमि विवादित होने के कारण वहां कभी भी तनाव या विवाद की स्थिति बन सकती है, ऐसे में मासूम बच्चों को वहां ले जाना और उनसे भारी पत्थर व मिट्टी उठवाना उनकी जान को सीधे खतरे में डालने जैसा है। उक्त कृत्य बाल श्रम निषेध अधिनियम तथा किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) की धारा 75 व 79 के तहत गंभीर व संज्ञेय अपराध हैं।

शिकायत में मांग की गई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचकर कथित अवैध श्रम को तुरंत रुकवाया जाए और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने के आरोप में प्राचार्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई (FIR) दर्ज की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}