कार्रवाईनीमचमध्यप्रदेश

नकली हॉलमार्क लगाकर बेच रहे थे सोने के गहने, BIS की 3 टीमों ने नीमच में मारा छापा, 50 लाख के आभूषण जब्त

नकली हॉलमार्क लगाकर बेच रहे थे सोने के गहने, BIS की 3 टीमों ने नीमच में मारा छापा, 50 लाख के आभूषण जब्त

भारतीय मानक ब्यूरो, भोपाल शाखा कार्यालय की टीमों ने अनिवार्य हालमार्किंग नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के तीन आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस तलाशी और जब्ती की कार्रवाई में लगभग 50 लाख रुपये बाजार मूल्य के कुल 50 सोने के आभूषण (वजन 401.81 ग्राम) जब्त किए गए हैं।

जांच के दौरान 17 आभूषणों (108.26 ग्राम) पर फर्जी बीआइएस हालमार्क लगा पाया गया, जबकि 33 आभूषण (293.55 ग्राम) बिना किसी वैध हालमार्क के बिक्री के लिए रखे गए थे।

नीमच जिला भारत सरकार की अनिवार्य हालमार्किंग व्यवस्था के दायरे में आता है, जहां बिना हालमार्क वाले सोने के आभूषण बेचना प्रतिबंधित है। नियमों के अनुपालन की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के समन्वय में चार-चार सदस्यों वाली तीन विशेष टीमों का गठन कर यह कार्रवाई की गई। इस दल में बीआइएस भोपाल के निदेशक एवं वैज्ञानिक-ई मोहम्मद तौसीफ, उपनिदेशक आशुतोष राय, संजय कुमार विश्वकर्मा, हरिओम मीणा और सहायक निदेशक किशन कन्हैया लाल शामिल थे।

इन तीन प्रतिष्ठानों से हुई जब्ती

मेसर्स जेम्स स्क्वायर (43/14-2, विकास नगर, नीमच): यहां से सर्वाधिक 32 आभूषण (कुल वजन 266.22 ग्राम) जब्त किए गए। इनमें 11 आभूषण (72.39 ग्राम) फर्जी हॉलमार्क वाले और 21 आभूषण (193.83 ग्राम) बिना हालमार्क के थे।

मेसर्स सराफ राम गोपाल राम नारायण – आरआर ज्वेलर्स (65, तिलक मार्ग, नीमच): इस प्रतिष्ठान से कुल 14 आभूषण (कुल वजन 127.99 ग्राम) पकड़े गए। इनमें फर्जी हॉलमार्क वाली 4 जोड़ी आभूषण (33.81 ग्राम) और बिना हॉलमार्क वाले 10 आभूषण (94.18 ग्राम) शामिल हैं।

मेसर्स राम बाबू शंकर लाल – राम ज्वेलर्स (86, तिलक मार्ग, नया बाजार, नीमच): यहां से कुल 4 आभूषण (कुल वजन 7.60 ग्राम) जब्त हुए। इनमें फर्जी हॉलमार्क वाले 2 आभूषण (2.060 ग्राम) और बिना हॉलमार्क वाले 2 आभूषण (5.540 ग्राम) मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}