जेके पब्लिक स्कूल के छात्र लक्ष्यराज सिंह लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में चयनित

जेके पब्लिक स्कूल के छात्र लक्ष्यराज सिंह लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में चयनित
सीतामऊ। नगर के जेके पब्लिक स्कूल के प्रतिभावान छात्र लक्ष्यराज सिंह चौहान (पिता हिम्मत सिंह चौहान) का चयन 14 वर्ष बालक वर्ग की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। लक्ष्यराज भोपाल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गौरतलब है कि लक्ष्यराज सिंह का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए यह दूसरी बार चयन हुआ है, जो उनकी निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा को दर्शाता है।
उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) शंकरलाल रांगोटा, ब्लॉक खेल संयोजक रंजन कुमार पांडे, सह-संयोजक हिम्मत सिंह चौहान, खेल शिक्षक गणेश वर्मा, बद्रीलाल बसेर, आदित्य सेठिया, हरीश टेलर, विश्वराज सिंह एवं संजय चौहान सहित विद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।



