आलोटरतलाम

आलोट नगर से गुरुदेव के जयकारों के साथ निकाला पैदल यात्री संघ

आलोट नगर से गुरुदेव के जयकारों के साथ निकाला पैदल यात्री संघ

किशनगढ़ ताल

ठा शंभू सिंह तंवर

साध्वी श्री चारित्रकला श्री जी म.सा. आदि ठाणा-06 के चातुर्मास परिवर्तन के बाद आज बुधवार को प्रातः 06 बजे जयंत ऑर्किड, नूतन जिनालय परिसर से श्री नागेश्वर तीर्थ के लिए पैदल यात्री संघ (चैत्य परिपाटी) गुरुदेव के जयकारों के साथ रवाना हुआ।

पैदल चैत्य परिपाटी वासुपूज्य मंदिर से प्रारंभ होकर चंद्रप्रभु जैन मंदिर पहुंची। उसके बाद नगर के मार्गों से होते हुए नागेश्वर तीर्थ पहुंची। सभी मंदिरों में चैत्य वंदन हुआ। पैदल संघ में साध्वी मंडल की निश्रा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं पैदल चल रहे थे।

वासुपूज्य मंदिर के पास बाबूलाल जैन ने, नया बाजार में विजय बाफना ने एवं राजेंद्र महिला परिषद तथा पुण्योदय शताब्दी चातुर्मास समिति द्वारा पैदल यात्री संघ में चल रहे श्रावक-श्राविकाओं की संघ पूजा एवं प्रभावना की गई। जगह-जगह साध्वी मंडल की अगवानी की गई। बग्गी में राजेंद्रसूरी तथा जयंतसेनसूरी गुरुदेव के फोटो की तस्वीर लेकर लाभार्थी परिवार बाबूलाल – राजकुमार आंचलिया के परिजन बैठे थे। छाप लेकर लाभार्थी विमल कुमार – सचिन कुमार जैन परिवार चल रहे थे।

नागेश्वर तीर्थ पहुंचने पर वहां ट्रस्ट मंडल द्वारा अगवानी की गई। साध्वी मंडल की निश्रा में मंदिरों में देव दर्शन और वंदन किए गए। पूरे मार्ग में “जय जिनेन्द्र, जय महावीर” के जयकारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर चातुर्मास समिति अध्यक्ष सुनील पारीक, उपाध्यक्ष विकास धूपिया, अर्पित आंचलिया, अनिल लोढ़ा, ललित देवड़ा, मुकेश तलेरा तथा त्रिस्तुतिक संघ अध्यक्ष संजय डूंगरवाल, सचिव सचिन जैन, उपाध्यक्ष सुनील एम. पारीक, कोषाध्यक्ष निलेश पारीक राजकुमार आंचलिया, अनिमेष आंचलिया, नगर परिषद अध्यक्ष ममता जैन, खरतरगच्छ संघ अध्यक्ष सुरेश बांठिया, डॉ. सुनील चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष अनिल पारीक, सुभाष चत्तर, अशोक भंडारी, सिरेमल भंडारी, प्रदीप पारीक अनिल देसरला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

चातुर्मास के दौरान 4 माह तक आलोट में विराजित साध्वी मंडल ने धर्म, तपस्या और साधना की प्रेरणा दी। विहार के समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। श्रावकों ने गुरुवर्या से आशीर्वाद लेकर सुखद विहार की मंगल कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}