विकासमंदसौर जिलासीतामऊ

असुविधाओं के बीच सुविधाओं वाले सिविल अस्पताल का हुआ लोकार्पण 

असुविधाओं के बीच सुविधाओं वाले सिविल अस्पताल का हुआ लोकार्पण

सीतामऊ।सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के क्रम में छोटी काशी सीतामऊ में छत्रपति शिवाजी महाराज सिविल अस्पताल लागत 19 करोड़ 35 लाख रुपए के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाएं प्रदान की। समारोह में अतिथि सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजेश दीक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार विधायक हरदीप सिंह डंग के द्वारा फिता काटकर लोकार्पण किया समारोह में जनप्रतिनिधि गण पार्टी पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजन, मातृ शक्ति ने गरिमामय उपस्थिति रही।

विधायक हरदीप सिंह डंग ने कहा कि सिविल अस्पताल सीतामऊ स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में मिल का पत्थर साबित होगा। विधायक डंग ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल, श्री जगदीश देवड़ा एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति इस सौगात हेतु आभार व्यक्त किया।

सिविल अस्पताल का एक साल बाद फिर तैयारियां कर असुविधाओं के बीच सुविधाओं वाला सिविल अस्पताल का लोकार्पण किया गया, लेकिन अस्पताल की तस्वीर नहीं बदली ड्रेनेज लाइन आज भी गायब है, पोस्टमार्टम रूम आज भी नदारद है और अस्पताल तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़क तक उपलब्ध नहीं है। यानी एक साल पहले जिन कमियों के चलते उद्घाटन रोकना पड़ा था उन्हीं कमियों के बीच अब अस्पताल का उद्घाटन कराया गया। जनता को उम्मीद थी कि उद्घाटन टलने के बाद जिम्मेदार इन कमियों को दूर करवाने के लिए सक्रिय होंगे, लेकिन एक साल का लंबा वक्त बीतने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं तक नहीं जुटाई जा सकीं। करोड़ों की लागत से बने अस्पताल को व्यवस्थित स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने के बजाय अब प्राथमिकता सिर्फ लोकार्पण पर ध्यान केंद्रित किया गया।विडंबना यह है कि जनप्रतिनिधियों के पास उद्घाटन की तारीख तय करवाने और कार्यक्रम की तैयारियां करने का समय तो है, लेकिन जनता को जरूरी सुविधाएं दिलाने के लिए एक साल भी कम पड़ गया। सीतामऊ की जनता को सिर्फ नई बिल्डिंग नहीं, बल्कि ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था चाहिए जहां मरीजों को इलाज के साथ जरूरी सुविधाएं भी मिलें।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बाउंड्री वॉल, पीएम रूम और एप्रोच रोड का टेंडर हो गया है।

वहीं नागरिकों का कहना यदि वास्तव में टेंडर हुआ है तो उसके दस्तावेज जारी करना चाहिए और टेंडर हो भी गया हो तो टेंडर तो चंबल पुलिया का भी हुआ था लेकिन नतीजा क्या हुआ सबके सामने है।आमजनता को सुविधा के बजाय दुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}