
विशाल अग्रवाल को मिला ‘इमर्जिंग ग्लोबल बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड
नई दिल्ली। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के वाइस चेयरमैन एवं प्रमोटर विशाल अग्रवाल को उनके दूरदर्शी नेतृत्व, उद्यमशीलता और औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘इमर्जिंग ग्लोबल बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन 2026 के अवसर पर आयोजित दसवें बिजनेस लीडरशिप अवॉर्ड समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित इस समारोह में देश की प्रमुख राजनीतिक और औद्योगिक हस्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक पंकज सिंह और रेमंड समूह के चेयरमैन गौतम सिंघानिया सहित कई प्रमुख उद्योगपति, व्यावसायिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
विशाल अग्रवाल को मिला यह सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की बढ़ती व्यावसायिक प्रतिष्ठा, सशक्त नेतृत्व और औद्योगिक क्षेत्र में योगदान को वैश्विक मंच पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
इस उपलब्धि पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक (मानव संसाधन, कॉरपोरेट कार्य एवं विधि) डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि समूह अपने चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के दूरदर्शी नेतृत्व में निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। समूह का उद्देश्य केवल व्यावसायिक विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रबंधन की गुणवत्ता, आधुनिक तकनीक, उत्पादन उत्कृष्टता, विपणन विस्तार, मानव संसाधन विकास और विधिक अनुपालन के क्षेत्र में भी अग्रणी बनना है।
उन्होंने कहा कि किसी भी औद्योगिक संस्थान की वास्तविक ताकत उसके नेतृत्व की दूरदृष्टि, कर्मचारियों की कार्यक्षमता, नवाचार और मजबूत प्रबंधन व्यवस्था में निहित होती है। सुपीरियर ग्रुप इन्हीं सिद्धांतों को आधार बनाकर अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहा है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा और तकनीकी बदलाव के दौर में उद्योगों के लिए गुणवत्ता, नवाचार और समयानुकूल निर्णय बेहद महत्वपूर्ण हैं। समूह भविष्य की औद्योगिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपनी क्षमताओं का लगातार विस्तार कर रहा है।
उन्होंने इस सम्मान को केवल विशाल अग्रवाल की व्यक्तिगत उपलब्धि न बताते हुए पूरे संगठन की सामूहिक सफलता का प्रतीक बताया। उनके अनुसार, किसी भी बड़े संस्थान की उपलब्धि उसके नेतृत्व के मार्गदर्शन के साथ कर्मचारियों, अधिकारियों, प्रबंधन टीम और सहयोगियों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम होती है।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज का लक्ष्य आने वाले वर्षों में औद्योगिक क्षमताओं को मजबूत करना, नए व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाना, तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना और गुणवत्ता एवं परिचालन उत्कृष्टता के उच्च मानक स्थापित करना है। साथ ही समूह रोजगार के नए अवसरों के सृजन और देश की आर्थिक प्रगति में सार्थक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विशाल अग्रवाल को मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान सुपीरियर ग्रुप की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे समूह के प्रयासों को नई प्रेरणा मिलने के साथ भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने का मार्ग भी प्रशस्त होगा।


