चक्रवात से MP में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के तूफान ‘अकवान’ का एमपी में दिखेगा असर

चक्रवात से MP में बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी के तूफान ‘अकवान’ का एमपी में दिखेगा असर
भोपाल। 20 और 21 नवंबर को प्रदेश के कई संभागों में आंधी-बारिश का अलर्ट 21 नवंबर को चक्रवात का सबसे ज्यादा असर रहने का अनुमान। जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में अलर्ट। बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी, अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश का अनुमान, 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अनुमान, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।
मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और मैहर में बारिश के आसार, कटनी, शहडोल, उमरिया और अनूपपुर में भी अलर्ट, जबलपुर, मंडला, सिवनी और नरसिंहपुर में बदलेगा मौसम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और नर्मदापुरम में बारिश की संभावना
बैतूल, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में भी आंधी-बारिश का अनुमान
20 नवंबर को 7 जिलों में हल्की बारिश के आसार, शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा, कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रिकॉर्ड, कटनी के करौंदी में पारा 10.9 डिग्री पर पहुंचा, दमोह में 12 और नौगांव में 12.2 डिग्री तापमान
उमरिया में 13.1 और पचमढ़ी में 13.2 डिग्री रहा पारा, छिंदवाड़ा और जबलपुर में 13.6 डिग्री तापमान दर्ज, भोपाल, खजुराहो और ग्वालियर में भी ठंड का असर
बर्फबारी से बढ़ेगी मध्य प्रदेश में ठंड, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का असर, पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से गिर रहा तापमान।
20 नवंबर के बाद प्रदेश में बढ़ सकती है ठंड, नवंबर के दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड पड़ने का ट्रेंड
पिछले 10 साल में 9 बार दूसरे पखवाड़े में बढ़ी ठंड।



