नीमच

नीमच में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन

नीमच में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन

नीमच – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, नीमच द्वारा आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।

प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस निर्धारित खेल गतिविधियों के अंतर्गत एकल प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की स्विमिंग प्रतियोगिताओं तथा समूह प्रतियोगिता में बालक वर्ग के हॉकी मैचों का आयोजन किया गया।

स्विमिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूनम शर्मा (स्विमिंग क्लब मेंटर) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभु मूलचंदानी (स्पोर्ट्स क्लब कोच) ने की। वहीं हॉकी प्रतियोगिता की अध्यक्षता एवं संचालन हॉकी फीडर सेंटर के कोच परवेज खान द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीम समन्वय के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजन में कोच सुधा सोलंकी, निलेश घावरी एवं समीर जादौन का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दो दिवसीय आयोजन के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी प्रवेश जैन के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}