प्रतिभाओं का सम्मान समाज की सबसे बड़ी पूंजी है –राजेश सेठिया

पोरवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट का छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में सिलाई मशीन एवं पापड़ बनाने की मशीनें कि वितरित
गरोठ/ मंदसौर। समाज की उन्नति और प्रगति का वास्तविक आधार शिक्षा, संस्कार एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है। प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान न केवल उनका मनोबल बढ़ाता है, बल्कि समाज की आने वाली पीढ़ी को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करता है। इसी भावना को साकार करता हुआ अखिल भारतीय पोरवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट का छात्रवृत्ति एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम, मंदसौर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में गरोठ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने समारोह में उपस्थित प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, तथा सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं से आत्मीय संवाद भी किया।
अपने संबोधन में राजेश सेठिया ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें उचित अवसर प्रदान करना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज तभी वास्तविक अर्थों में प्रगति करता है, जब उसकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, और जरूरतमंद परिवारों को भी सम्मानपूर्वक आत्मनिर्भर बनने का संबल मिलता है।
समारोह का एक विशेष और प्रेरणादायी पक्ष जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं एवं लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल रही। इस अवसर पर समाज के जरूरतमंद हितग्राहियों को सिलाई मशीनें एवं पापड़ बनाने की मशीनों का वितरण किया गया। साथ हि 230 बच्चों को छात्रवृत्ति आनलाइन ट्रांसफर कि जाएगी ।
इस सराहनीय पहल के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर प्रदान किया गया। इस कार्य की उपस्थितजनों ने सराहना की।
कार्यक्रम में चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश जी चौधरी, पोरवाल महासभा के अध्यक्ष रमेश जी काला, अतिथि नंदकिशोर जी धनोतिया, जनपद अध्यक्ष, पोरवाल समाज के वरिष्ठजन, समाजबंधु, प्रतिभावान छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजेश सेठिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि समाज की संस्थाओं द्वारा शिक्षा, प्रतिभा सम्मान एवं सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं। इस प्रकार के आयोजन समाज में एकजुटता, सहयोग और सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।
समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, विद्यार्थियों को प्रोत्साहन और जरूरतमंदों को आत्मनिर्भरता का साधन उपलब्ध कराने जैसी तीनों महत्वपूर्ण पहल देखने को मिलीं। निश्चित रूप से यह आयोजन सामाजिक सरोकार, शिक्षा के प्रति जागरूकता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।



