विकासगरोठमंदसौर जिला

विधायक श्री सिसोदिया ने खड़ावदा में टप्पा तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ

विधायक श्री सिसोदिया ने खड़ावदा में टप्पा तहसील कार्यालय का किया शुभारंभ


खड़ावदा निप्र।गरोठ तहसील के कस्बा गांव खड़ावदा में आज पुराने अस्पताल भवन में टप्पा तहसील कार्यालय का शुभारंभ क्षेत्रीय लोकप्रिय विधायक श्री चंदरसिंह सिसोदिया के हाथों संपन्न हुआ, इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक चंदर सिंह सिसोदिया ने कहा कि आम जनता को राजस्व से संबंधित छोटे-छोटे कार्यों के लिए गरोठ नहीं जाना पड़ेगा, इससे समय एवं धन दोनों की बचत होगी.उन्होंने बताया कि आसपास की 17 ग्राम पंचायत में लगने वाले गांव और मजरे, टोले को इस टप्पा तहसील कार्यालय के अंतर्गत जोड़ा गया है, सुदूर बसे चचावदा बालौदा,ढलमु,देथली,रामनगर सूरजना,आदि ग्रामीणों को तहसील संबंधित छोटे कार्य यहीं पर संपन्न हो जाएंगे.स्वागत भाषण तहसीलदार श्री अर्जुनसिंह भदोरिया के द्वारा दिया गया,उन्होंने आम जनता से अपील की, कि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के तहत खड़ावदा में टप्पा तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया है, क्षेत्र के आम नागरिक एवं ग्रामीण यहां पर सभी राजस्व संबंधी सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं, कार्यक्रम का संचालन हुकुमचंद रत्नावत के द्वारा किया गया,आभार प्रदर्शन नायब तहसीलदार श्री रघुनाथ मचार के द्वारा किया गया.
इस अवसर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जनता,क्षेत्र के भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष सीताराम चारण, गरोठ मंडल भाजपा अध्यक्ष गोकुल सिंह चौहान, रंगलाल रावत, राधाकृष्ण पाटीदार, डॉ दयाल रावत, पूर्व जनपद अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्रावत, महामंत्री डॉ मुकेश मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्र प्रकाश पं डा,भाजपा नेता पूरण सिंह, कन्हैया लाल गुर्जर,अमर सिंह रावत, हरीश बोदाना, कैलाश चंद फरक्या,अशोक फरक्या,अशोक गौड़,श्रवण गरासिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष बजरंग धाकड़, आसपास ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव,रोजगार सहायक, कस्बा पटवारी, ग्राम कोटवार,आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, क्षेत्र के कई भाजपा जन प्रतिनिधि,आम नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}