श्री सांवलिया सेठ मंदिर पर अन्नकूट प्रसादी का आयोजन 15 नवंबर को

श्री सांवलिया सेठ मंदिर पर अन्नकूट प्रसादी का आयोजन 15 नवंबर को
पिपलियामंडी।बरखेड़ा पंथ स्थित श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर पर 15 नवंबर रविवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अन्नकूट प्रसादी का शुभारंभ 11.30 बजे श्री सांवलिया सेठ की विशेष आरती के पश्चात किया जाएगा इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। मंदिर परिसर में भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन के साथ अन्नकूट प्रसादी का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।मंदिर में आयोजित होने वाले अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत भगवान श्री सांवलिया सेठ को विभिन्न प्रकार के पकवानों एवं व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को अन्नकूट प्रसादी वितरित की जाएगी। दीपावली के पावन अवसर पर आयोजित होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।आयोजन को लेकर मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान श्री सांवलिया सेठ की आराधना की जाएगी।अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 15 नवंबर रविवार को दोपहर 12.15 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री सांवलिया सेठ धाम मंदिर, श्री राधे कृष्ण गौशाला परिसर, बरखेड़ा पंथ में होगा।मंदिर प्रबंधन एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन करें तथा अन्नकूट प्रसादी ग्रहण कर धर्मलाभ लें।



