शामगढ़मंदसौर जिला
कोटा में इलाज के दौरान श्यामसिंह की मौत, शामगढ़ में ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्का जाम

कोटा में इलाज के दौरान श्यामसिंह की मौत, शामगढ़ में ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्का जाम
शामगढ़। थाना क्षेत्र के गांव धतुरिया में मामूली विवाद में एक व्यक्ति की मौत।जानकारी अनुसार मामूली विवाद हुआ था उसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कर लोट रहे लोगों के साथ कुछ लोगों ने परासली के यहां रास्ते में रोककर मारपीट कि जिसमें घायल हुए श्यामसिंह पिता गुमानसिंह की कोटा में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार सुबह शामगढ़ में शिव हनुमान मंदिर के पास ग्रामीणों ने उनका शव सड़क पर रखकर चक्का जाम किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।



