खेल-स्वास्थ्यमंदसौर जिलासीतामऊ

वैदिक घाटिया, आर्यन परमार का राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन 

वैदिक घाटिया, आर्यन परमार का राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन 

 

सीतामऊ। पैरामाउंट एकेडमी, सीतामऊ की प्रतिभावान छात्र *वैदिक पिता प्रमाेद घाटिया, आर्यन पिता हेमंत परमार* का चयन राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 1नवंबर से 5 नवंबर 2026 तक सीतामऊ में आयोजित की जाएगी।

छात्र के राज्यस्तर पर चयन से विद्यालय परिवार एवं सीतामऊ विकासखंड में हर्ष का माहौल है वैदिक ओर आर्यन ने अपनी प्रतिभा एवं मेहनत के दम पर साथ ही खेल यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

इस संबंध में जानकारी पैरामाउंट एकेडमी के मुख्य खेल शिक्षक संजय चौहान ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न खेलों में बेहतर प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।

वैदिक ओर आर्यन के राज्यस्तरीय चयन पर पैरामाउंट एकेडमी के संचालक अमित जैन, प्राचार्य डॉ. अविनाश उपाध्याय, मैनेजर पीयूष हरगोड़, विकासखंड प्रभारी कीर्तिराज सिंह, सहप्रभारी नरेंद्र सिंह सिसोदिया ,हिम्मत सिंह, खेल शिक्षक बद्रीलाल चौहान,आदित्य सेठिया बास्केटबाल संघ सीतामऊ सहित समस्त सीतामऊ विकासखंड के खेल शिक्षकों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर पैरामाउंट एकेडमी के खेल शिक्षक यश हीवे, अरविंद सिंह एवं संजना तथा समस्त पैरामाउंट एकेडमी परिवार ने को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}