मंदसौर जिलासीतामऊ
पैरामाउंट एकेडमी, सीतामऊ विद्यालय में भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

पैरामाउंट एकेडमी, सीतामऊ विद्यालय में भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
सीतामऊ: पैरामाउंट एकेडमी में 31 अक्टूबर 2026 को अविश्वसनीय सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और सरस्वती पूजन से किया गया जिसकी अध्यक्षता माननीय दुर्गा जी पाटीदार (जिला पंचायत अध्यक्ष – मंदसौर), और विद्यालय के निदेशक महोदय श्री अमित जैन जी द्वारा किया गया। कार्य्रकम के मुख्य अतिथि माननीय श्री हरदीप सिंह जी डंग (सुवासरा विधानसभा के विधायक) थे, साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोज जी शुक्ला (नगर परिषद अध्यक्ष – सीतामऊ), श्री दिनेश प्रजापति जी (SDOP सीतामऊ), श्री सुमित रावत जी (नगर परिषद उपाध्यक्ष – सीतामऊ), सुश्री बबली गंभीर जी (मोटीवेशनल स्पीकर), श्रीमती दीपिका जी डोडिया (समाजसेविका), श्री रोडू लाल जी वर्मा (जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सीतामऊ), उपस्थित रहे और बच्चों को अपने शब्दों और मृदु वचनों के माध्यम से उत्साहवर्धन भी किया। निदेशक महोदय श्री अमित जैन जी द्वारा स्वागत भाषण संबोधन दिया गया, बच्चों द्वारा बनाए गये व्यक्तिचित्र भी माननीय अतिथि महोदय को भेंट किए गए। सभी अभिभावकों ने पधार कर इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाया और बच्चों का मनोबल बढ़ाया। अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अविनाश उपाध्याय जी ने सभी का आभार प्रकट किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया और आगे भी ऐसे अनेकों कार्यक्रमों को आयोजित कर बच्चों के समग्र विकास को विकसित करने का वचन दिया।



