
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, लूणी में निकाली गई रन फॉर यूनिटी
किशनगढ़ ताल
ठा शंभू सिंह तंवर
मेरा युवा भारत, जिला रतलाम द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल लूणी से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
दौड़ विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम के विभिन्न मार्गों से होते हुए माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य साबिर हुसैन मंसूरी, गोकुल सिंह चौहान, वर्षा परमार, कमल सिंह, जुनैद सर, श्रीपाल सिंह, शंभू सिंह चौहान एवं दिलीप धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देश की एकजुटता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान गोकुल सिंह चौहान ने उपस्थित सभी युवाओं एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे और सद्भावना की भावना को मजबूत करने की शपथ दिलाई।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दुर्गा शंकर मोयल ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से इस आयोजन का किया गया।
कार्यक्रम का संचालन गोकुल सिंह चौहान ने किया तथा आभार प्रदर्शन दुर्गा शंकर मोयल ने माना।र



