जब करवा चौथ का सामान खरीदने बाजार पहुंचीं नगर परिषद अध्यक्ष, बाजार में, दिखी त्योहार की रौनक

जब करवा चौथ का सामान खरीदने बाजार पहुंचीं नगर परिषद अध्यक्ष, बाजार में दिखी त्योहार की रौनक
शामगढ़। करवा चौथ के पर्व को लेकर शामगढ़ के बाजारों में रौनक छाई हुई है। इसी बीच नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव भी करवा चौथ की तैयारियों के लिए स्थानीय बाजार पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजन सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी की। त्योहार की खरीदारी के दौरान उन्होंने नगरवासियों को करवा चौथ की शुभकामनाएं भी दीं। करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल बढ़ गई है। कॉस्मेटिक दुकानों, फैंसी स्टोर्स और चूड़ी बाजारों में महिलाएं सोलह श्रृंगार की सामग्री खरीदने पहुंच रही हैं। वहीं, मिट्टी और पीतल के करवे, चलनी तथा पूजा की थालियों की भी मांग बढ़ी है। त्यौहार के चलते बाजार में बढ़ी रौनक से व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आ रहे हैं। करवा चौथ को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है।



