मंदसौरमंदसौर जिला

जन सुनवाई में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने जन समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

जन सुनवाई में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने जन समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

मंदसौर। जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान 67 आवेदन प्राप्त हुए कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवेदनों के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने भी जनसुनवाई की जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।ग्राम बापच्‍या निवासी भेरूलाल ने आरसीसी एवं नाली सुधारने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर सीईओ जनपद सीतामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। मंदसौर निवासी मुकेश ने सार्वजनीक गली में अवैध निमार्ण के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर सीएमओ नगर पालिका मंदसौर को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। करनालीखेड़ा निवासी किशनलाल ने कृषि भूमि का कब्‍जा दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार सीतामऊ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में भूमि से आवासीस पट्टा जारी करवाने, संबल योजना का लाभ दिलवाने, आर्थिक सहायता दिलवाने, मनरेगा के अंतर्गत कपिल धारा कूप निर्माण करवाने, भू- अधिकार योजना का लाभ दिलवाने, रास्‍ता खुलवाने, खसरा नकल में नाम दर्ज करवाने, शासकीय रास्‍ता खुलवाने व संत रवीदास योजना का लाभ दिलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।

–00–

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}