आज 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️
🙏श्री गणेशाय नमः 🙏
🙏शुभ प्रभात 🙏
आज 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग
- विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थि)
- शक संवत: 1948 (पराभव)
- मास; एवं पक्ष: कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष
- तिथि: पंचमी (शाम 07:25 बजे तक, इसके बाद षष्ठी तिथि)
- वार: शुक्रवार
- नक्षत्र: मृगशीर्षा (सुबह 09:04 बजे तक, इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र)
- योग: शिव योग (रात 08:41 बजे तक, इसके बाद सिद्ध योग)
- करण: कौलव (सुबह 08:45 बजे तक), ततैतिल (शाम 07:25 बजे तक)
- सूर्य: दक्षिणायन,
- ऋतु: हेमंत ऋतु।
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 06:31 बजे
सूर्यास्त का समय: सायं 05:38 बजे
चंद्रोदय का समय: रात्रि 09:23 बजे
चंद्रास्त का समय: रात्रि 10:57 बजे
ग्रहों की स्थिति ,गोचर:
- सूर्य (Sun): तुला राशि में हैं (यह सूर्य की नीच राशि है) और बुध व शुक्र के साथ युति में हैं।
- चंद्रमा (Moon): मिथुन राशि में हैं और आर्द्रा नक्षत्र (राहु के नक्षत्र) में गोचर कर रहे हैं।
- मंगल (Mars): कर्क राशि में हैं (यह मंगल की नीच राशि है) और गुरु बृहस्पति के साथ युति में हैं।
- बुध (Mercury): तुला राशि में वक्री और सूर्य के निकट होने से अस्त हैं।
- गुरु (Jupiter): कर्क राशि में अपनी उच्च राशि के अंतिम दिन हैं (कल 31 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे)।
- शुक्र (Venus): अपनी स्वराशि तुला में हैं, जिससे मालव्य योग का निर्माण हो रहा है।
- शनि (Saturn): मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं।
- राहु (Rahu): वक्री चाल से कुंभ राशि में हैं।
- केतु (Ketu): वक्री चाल से सिंह राशि में हैं।
बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग: तुला राशि में सूर्य, वक्री बुध और शुक्र की युति होने से एक साथ बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण जैसे शुभ योग बन रहे हैं।
बुध-मंगल का केंद्र दृष्टि योग: आज बुध और मंगल एक-दूसरे से 90 डिग्री के कोण (केंद्र) पर हैं। यह योग निर्णय क्षमता में थोड़ी जल्दबाजी या मानसिक व्याकुलता ला सकता है।
चंद्रमा पर राहु का प्रभाव: चंद्रमा का गोचर राहु के नक्षत्र (आर्द्रा) में होने के कारण आज का दिन मानसिक और भावनात्मक रूप से थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है।
आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल : रात्रि 09 बजकर 58 मिनट से रात्रि 11 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।
ब्रह्ममुहूर्त: 04:48 पूर्वाह्न से 05:40 पूर्वाह्न तक
प्रातः संध्या: 05:14 प्रातः 06:31 बजे
विजयमुहूर्त: 01:56 अपराह्न से 02:40 अपराह्न
गोधूलिमुहूर्त:05:38 अपराह्न से 06:03 अपराह्न तक
सायं संध्या: 05:38 अपराह्न से 06:55 अपराह्न
आज का अशुभ मुहूर्त:
- राहुकाल : सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।
- गुलिक काल : सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।
- यमगंड : दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से शाम 05 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।
दिन का चौघड़िया
• चर (सामान्य): प्रातः 06:30 – 07:55
• लाभ (उन्नति): प्रातः 07:55 – 09:20
• अमृत (सर्वोत्तम): प्रातः 09:20 – 10:45
• काल (अशुभ/सामान्य): प्रातः 10:45 – 12:10
• शुभ (उत्तम): दोपहर 12:10 – 01:35
• रोग (अशुभ): दोपहर 01:35 – 03:00
• उद्वेग (अशुभ): दोपहर 03:00 – 04:25
• चर (सामान्य): शाम 04:25 – 05:50
रात का चौघड़िया
• रोग (अशुभ): शाम 05:50 – 07:25
• काल (अशुभ): रात्रि 07:25 – 09:00
• लाभ (उन्नति): रात्रि 09:00 – 10:35
• उद्वेग (अशुभ): रात्रि 10:35 – 12:10 (12:10 पूर्वाह्न)
• शुभ (उत्तम): रात्रि 12:10 – 01:45 पूर्वाह्न(अगली सुबह )
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में
आज पश्चिम दिशा में यात्रा करना वर्जित या अशुभ है।यदि किसी आवश्यक कार्य के कारण आज आपको पश्चिम दिशा में यात्रा करनी ही पड़े, तो घर से बाहर निकलने से पहले थोड़ा सा जौ या राई खाकर निकलें।
दही का सेवन करें: इसके अलावा आप दही खाकर भी यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं।
भगवान का स्मरण करें और शुभ मुहूर्त देखकर ही प्रस्थान करें।
व्रत त्यौहार
श्रुति पंचमी (जैन धर्म से संबंधित पर्व)
आज शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और संतोषी माता की विधिवत पूजा करें, देवी को खीर या सफेद मिठाई का भोग लगाएं और श्रीसूक्त का पाठ करें।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आज 30 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का राशिफल
मेष राशि: पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति निखार की तरफ है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। दांपत्य में थोड़ा सा इंटरफेरेंस मत आने दीजिएगा किसी की। बाकी स्थिति अच्छी है, सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि: धनागमन होगा। इनमक के बढ़ने के संकेत, मित्रों की, कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अभी निवेश मत करिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। धन संग्रह बढ़ेगा, आय बढ़ेगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि: थोड़ा ऊर्जा का स्तर घटा हुआ महसूस करेंगे। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। खर्च की अधिकता होगी। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
सिंह राशि: आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, इनकम बढ़ेगी। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है लेकिन प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी, इनकम बढ़ेगी, राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होती हुई दिखाई पड़ रही है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि: परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। प्रेम-संतान मध्यम बना हुआ है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि: बचकर पार करिएगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि: जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम-संतान का साथ थोड़ा मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ है।
मकर राशि: मकर राशि की स्थिति अच्छी कही जाएगी। स्वास्थ्य आपका पहले से सुधार की तरफ है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, लेकिन थोड़ा शत्रु एक्टिव रहेंगे, जिसके कारण थोड़ा छोटी-मोटी परेशानियां भी रहेंगी।
कुंभ राशि: कुंभ राशि की स्थिति अच्छी है, लेकिन भावुकता में आके कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी रहेगी, व्यापार आपका अच्छा रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा, इमोशनल बने रहेंगे। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि: भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। गृह कलह के थोड़े से संकेत बन सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति आपकी अच्छी है और प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है, व्यापार आपका अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।
