सांदलपुर में विधायक श्री सिसोदिया ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न

सरपंच विष्णु कुमार पाटीदार की रही अहम भूमिका, ग्राम में सुविधाओं को मिलेगी नई मजबूती
गरोठ। भानपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सांदलपुर में बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक चंद्ररसिंह सिसोदिया की उपस्थिति में सड़क, टीन शेड एवं नाली निर्माण सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को लेकर आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं ग्राम विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में ग्राम पंचायत सरपंच विष्णु कुमार पाटीदार की अहम भूमिका रही।ग्राम पंचायत सांदलपुर में गोरा जी चौक से बालकिशन के मकान की ओर सीसी रोड निर्माण, मेघवाल मोहल्ला, बरखेड़ी, मीणा- पटेल- नेहरा मोहल्ला एवं गुर्जर मोहल्ले में टीन शेड निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। वहीं, विधायक निधि से केवलचंद के मकान से धनसुख की ओर सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रुपये तथा दूध डेयरी से मेन रोड की ओर नाली निर्माण के लिए 8 लाख रुपये के कार्य भी सूचीबद्ध हैं। चार टीन शेड निर्माण कार्यों की लागत 20-20 लाख रुपये निर्धारित है।
इन विकास कार्यों से गांव में आवागमन सुगम बनाने, सार्वजनिक उपयोग की सुविधाओं को बेहतर करने और जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम के आयोजन एवं ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सरपंच विष्णु कुमार पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, टीन शेड और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देना गांव के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भानपुरा आदित्य मंगलौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा अभिषेक मांदलिया, जिला मंत्री रामसिंह चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मतवाला, पूर्व जनपद सदस्य बंशीलाल काला, प्रहलाद सिंह सुनारी, मंडल महामंत्री देवी सिंह चौहान, नगर परिषद पार्षद प्रवेश (पिंटू) पनियार, दिनेश रूद्रवाल, बंटी गुर्जर, मनीष मुजावादिया, आशीष कलावड़िया, हल्दीराम पाटीदार, मंगू सिंह , बबलू दायमा, विमल दायमा, एवं समीर खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
–00–



