ज्योतिष दर्शन

आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔🪔⚜️

🙏🏻श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻 शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग

विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

मास: आश्विन मास

पक्ष: शुक्ल पक्ष

तिथि: षष्ठी तिथि (प्रातः 05:54 बजे, 17 अक्टूबर तक, उपरांत सप्तमी तिथि)

वार: शुक्रवार

नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 06:47 बजे तक, उसके बाद मूल नक्षत्र का आरंभ

योग: शोभन योग रात्रि 10:06 बजे तक, इसके बाद अतिगण्ड योग

करण: कौलव करण सायं 04:38 बजे तक, उपरांत तैतिल करण

सूर्य: दक्षिणायन,

ऋतु : शरद ऋतु

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय : प्रातः 06:22 बजे

सूर्यास्त : सायं 05:51 बजे

चंद्रोदय : प्रातः 11:39 बजे

चंद्रास्त : रात्रि 09:36 बजे

नौ ग्रहों का गोचर:

सूर्य (Sun): कन्या राशि में (चित्रा नक्षत्र)

चंद्रमा (Moon): वृश्चिक राशि से निकलकर प्रातः धनु राशि में प्रवेश (मूल नक्षत्र)

मंगल (Mars): कर्क राशि में (पुष्य नक्षत्र)

बुध (Mercury): तुला राशि में (विशाखा नक्षत्र)

गुरु / वृहस्पति (Jupiter): कर्क राशि में (अश्लेषा नक्षत्र)

शुक्र (Venus): तुला राशि में (वक्री अवस्था – स्वाति नक्षत्र)

शनि (Saturn): मीन राशि में (वक्री अवस्था – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र)

राहु (Rahu): कुंभ राशि में (वक्री अवस्था – धनिष्ठा नक्षत्र)

केतु (Ketu): सिंह राशि में (वक्री अवस्था – मघा नक्षत्र)

आज का शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

अमृत काल : मध्यरात्रि बाद 02 बजकर 35 मिनट से तड़के 04 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

सरस्वती आह्वान मुहूर्त : दोपहर 03 बजकर 33 मिनट से शाम 05 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

मूल नक्षत्र आह्वान मुहूर्त: दोपहर 03:33 से शाम 05:51 बजे तक

अवधि: 02 घंटे 18 मिनट

मूल नक्षत्र प्रारंभ: 16 अक्टूबर, सुबह 06:47 बजे

मूल नक्षत्र समाप्त: 17 अक्टूबर, सुबह 09:47 बजे

आज का अशुभ समय :

राहुकाल : सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।

गुलिक काल : सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।

यमगंड : दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से शाम 05 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।

दिन का चौघड़िया

• चर (सामान्य): 06:22 पूर्वाह्न – 07:48 पूर्वाह्न

• लाभ (उन्नति): 07:48 पूर्वाह्न – 09:14 पूर्वाह्न

• अमृत (सर्वोत्तम): 09:14 पूर्वाह्न – 10:40 पूर्वाह्न (वार वेला)

• काल (हानी / अशुभ): 10:40 पूर्वाह्न – 12:06 अपराह्न (काल वेला / अशुभकाल)

• शुभ (उत्तम): दोपहर 12:06 बजे – 01:32 बजे

• रोग (अमंगल): 01:32 अपराह्न – 02:59 अपराह्न

• उद्वेग (अशुभ): 02:59 अपराह्न – 04:25 अपराह्न

• चर (सामान्य): 04:25 अपराह्न – 05:51 अपराह्न

रात का चौघड़िया

• रोग (अमंगल): 05:51 अपराह्न – 07:24 पीएम (लगभग)

• काल (हानी): 07:24 अपराह्न – 08:58 अपराह्न

• लाभ (काल रात्रि / उत्थान): 08:58 अपराह्न – 10:32 अपराह्न

• उद्वेग (अशुभ): 10:32 अपराह्न – 12:06 पूर्वाह्न

• शुभ (उत्तम): 12:06 पूर्वाह्न – 01:41 पूर्वाह्न (17 अक्टूबर)

• अमृत (सर्वोत्तम): 01:41 पूर्वाह्न – 03:15 पूर्वाह्न (17 अक्टूबर)

• चर (सामान्य): 03:15 पूर्वाह्न – 04:48 पूर्वाह्न (17 अक्टूबर)

• रोग (अमंगल): 04:48 पूर्वाह्न – 06:22 पूर्वाह्न (17 अक्टूबर)

दिशाशूल: पश्चिम दिशा

उपाय: यदि आज पश्चिम दिशा में यात्रा करना अत्यंत आवश्यक हो, तो घर से निकलने से पहले माँ दुर्गा का ध्यान करें, जौ या थोड़ा सा मीठा (दवा/दही या चीनी) खाकर निकलें।

 व्रत त्यौहार 

शारदीय नवरात्रि (षष्ठी): आज नवरात्रि का छठा दिन है और मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इनकी आराधना से विवाह की बाधाएं दूर होती हैं और चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है।

आज 16 अक्टूबर 2026 शुक्रवार का राशिफल

मेष राशि –

आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे व सफल भी रहेंगे। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। मानसिक दवाब कम होगा । वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। घर के छोटे सदस्यों पर ध्यान दे पाएंगे। आप जीवनसाथी या मित्र से अपनी टेंशन शेयर करेंगे और भावनात्मक रुप से थोड़े हल्के भी हो जाएंगे। घर की सजावट पर ध्यान देंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृषभ राशि-

आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप सामने आयी चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। आप किसी दोस्त की मदद कर सकते हैं। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि –

आपका दिन पहले की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। इस राशि वालों के लिए दिन उनके अनुकूल रहेंगे। आप जो भी चाहेगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ऑफर भी आ सकता है। आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। किसी की गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहें है उनके लिए दिन शुभ है।

कर्क राशि-

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं। जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आप नये वस्त्रों पर धन व्यय कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कारोबार में आपको उम्मीद के मुताबिक थोड़े ही लाभ की प्राप्ति होगी। अगर नया वाहन को खरीदना चाहते हैं तो दिन शुभ है।

सिंह राशि –

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपके रूके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाये रहेंगे। आपको किसी अपनों से खुशखबरी मिल सकती है। छात्र वर्ग किसी से बहस न करें, पढ़ाई के प्रति आपकी रूझान बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। अपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरूस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहद खुशीयों भरारहेगा। आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा। प्यार के मामले में थोडी नकारात्मकता महसूस हो सकती है। अपने साथी के साथ समय बिताये। जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहें। साथ ही खान-पान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। लोगों के सामने आपकी इमेज अच्छी बनी रहेगी। आप किसी ऐसे काम में रिस्क नहीं लेंगे जिसका नेगेटिव असर आपकी इमेज पर पड़ता हो। साथ ही पैसों की स्थिति को लेकर मानसिक उथल-पुथल होने के भी योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है उन्हें किसी न किसी तरह से फायदा हो सकता है। बिजनेस में किसी और की गलती का फायदा आपको मिल सकता है। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़े फैसले के लिए दिन अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में बदलाव कर सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार बैठे है उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी नये व्यवसाय में पैसा लगाने से आपको दोगुना धनलाभ हो सकता है। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

धनु राशि-

आज आपका दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो शुभ महूर्त जरूर देख लें, इससे आपको भविष्य में फायदा जरूर होगा। ऑफिस के किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिये पिछली कम्पनी का अनुभव आपके काम आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग कर संतुष्ट करें। उसका अच्छा परिणाम आपको जरूर मिलेगा। बॉस आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

मकर राशि –

आज अधिकारी आपके कामकाज से खुश हो सकते हैं। लोगों पर आपका अच्छा प्रभाव जमेगा।अपने स्वभाव को पूरी तरह लचीला रखें। परिवार से मधुर सम्बन्ध बनाए रखें । मन की बातों को अपने किसी करीबी से शेयर करे। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर कंट्रोल करना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े बड़े और खास मामले आपके सामने आ सकते हैं।

कुंभ राशि-

आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मीन राशि-

आपका दिन सामान्य रहेगा। आप परिवार के सदस्यों से मधुर व्यवहार बनाएँ रखें। ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नत किया जा सकता है। फिजूल खर्च से बचें। आपके मित्र या शुभचिंतक से आवश्यक बात होंगी। आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं। आज व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है। आपको थोड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}