मंदसौरमध्यप्रदेश

मंदसौर जिला जेल में तीन दिवसीय योग एवं ध्यान शिविर का हुआ समापन

जेल प्रशासन एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष शिविर में बंदियों को मिला योग प्रशिक्षण

मंदसौर। जिला जेल मंदसौर में जेल प्रशासन एवं पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विशेष योग एवं ध्यान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर का उद्देश्य बंदियों के सर्वांगीण शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना था।

 

*जेल अधीक्षक यशवंत माझी ने जानकारी देते हुए बताया कि* बंदियों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं सकारात्मक जीवनशैली के विकास के लिए इस विशेष योग प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि योग एवं ध्यान व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, मानसिक शांति, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे बंदियों के व्यक्तित्व विकास एवं पुनर्वास में सहायता मिल सके।

शिविर में पतंजलि योगपीठ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं योग शिक्षक महेश कुमावत द्वारा बंदियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान, सूक्ष्म व्यायाम, योगिंग-जॉगिंग, सूर्य नमस्कार तथा विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान बंदियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशामुक्त एवं सकारात्मक जीवन जीने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जेल प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बंदियों के साथ योग अभ्यास कर योग के प्रति अपनी सहभागिता प्रदर्शित की। कार्यक्रम में पतंजलि संस्था के गजेंद्र शर्मा, मुकेश पाठक एवं विशाल पोरवाल भी उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर जेल अधीक्षक यशवंत माझी ने पतंजलि योगपीठ एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर है और नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जी सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}