मामला निपटाने के नाम पर ली गई करीब 3 लाख की राशि लौटाने की चर्चा, मंत्री के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई की अटकलें

मामला निपटाने के नाम पर ली गई करीब 3 लाख की राशि लौटाने की चर्चा, मंत्री के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई की अटकलें
मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों करीब 3 लाख रुपए की रिश्वत की राशि वापस लौटाए जाने की चर्चा राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि किसी मामले को निपटाने के नाम पर एक अधिकारी द्वारा कथित रूप से यह राशि ली गई थी।
चर्चा के अनुसार मामला जब वरिष्ठ स्तर तक पहुंचा तो इसमें मंत्री के हस्तक्षेप की बात सामने आई। इसके बाद कथित तौर पर संबंधित पक्ष को करीब 3 लाख रुपए की राशि वापस लौटानी पड़ी। हालांकि पूरे मामले को लेकर अभी तक किसी अधिकारी या संबंधित पक्ष की ओर से सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। राशि किस मामले को निपटाने के नाम पर ली गई थी, किस अधिकारी पर आरोप है और किन परिस्थितियों में राशि वापस लौटाई गई, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
यदि मामले की आधिकारिक पुष्टि होती है तो रिश्वत की राशि लिए जाने और बाद में उसे वापस लौटाने के पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो सकते हैं। फिलहाल मामला चर्चाओं तक सीमित है और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।



