मंदसौर

मंदसौर में 6 से 10 अक्टूबर तक होगी 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता, तैयारियाँ जोरों पर

मंदसौर में 6 से 10 अक्टूबर तक होगी 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता, तैयारियाँ जोरों पर

मंदसौर, 4 अक्टूबर 2026 -70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता (14 वर्ष बालक वर्ग) के भव्य आयोजन को लेकर आज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर में जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता एवं प्रतियोगिता के संयोजक व उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री के.सी. सोलंकी के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

प्रतियोगिता के संयोजक श्री के.सी. सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 6 अक्टूबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक मंदसौर नगर में आयोजित की जाएगी। इसमें मध्य प्रदेश के 10 संभागों की 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें कुल 180 खिलाड़ी और 35 ऑफिशियल शामिल होंगे।

मुख्य आकर्षण एवं व्यवस्थाएं: –

मैच स्थल: प्रतियोगिता के मुकाबले शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल परिसर और एम.आई.टी. चौराहा स्थित टर्फ मैदान पर खेले जाएंगे।

आवास व्यवस्था: भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और ऑफिशियल के ठहरने की उत्तम व्यवस्था डाइट परिसर स्थित शासकीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास में की गई है।

कंट्रोल रूम: खिलाड़ियों, ऑफिशियल एवं आगंतुकों की सहायता और सूचना के आदान-प्रदान के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंदसौर में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है।

समितियों का गठन: प्रतियोगिता के सफल और सुचारू संचालन के लिए 16 विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें संयोजक, सह-संयोजक और सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मंदसौर के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी हमें मिली है। उन्होंने मालवा के गौरव और संस्कृति के अनुरूप मेहमान टीमों की आतिथ्य सत्कार (मेजबानी) करने तथा सभी समितियों से आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री के.सी. सोलंकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री जी.एल. जोगचंद, और प्राचार्य श्री सुदीप दास ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन प्राचार्य श्री अशोक कुमार रत्नावत द्वारा किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}