पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ में स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न

पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ में स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न
सीतामऊ। पैरामाउंट एकेडमी सीतामऊ में स्वच्छता सेवा संकल्प अभियान के तहत ईको क्लब द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ईको क्लब प्रभारी संजय चौहान ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए स्वच्छ परिसर, स्वच्छ वातावरण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी है। “स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ समाज और स्वच्छ पर्यावरण” के उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
ईको क्लब के इंचार्ज श्रीमती किरण बाला पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही और स्वच्छता सेवा का संकल्प लिया गया।



