सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम अरनियाचारण में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम अरनियाचारण में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया
भानपुरा – प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आवाह्न पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन) मंदसौर के जिला समन्वयक तृप्ति बैरागी के निर्देशन में विकासखंड भानपुरा की चयनित नवांकुर संस्था- मानस सामाजिक सेवा समिति कंवला द्वारा सेक्टर 03 के आदर्श ग्राम अरनियाचारण में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत (दिनांक 02 अक्टूबर- 2026 से 10 अक्टूबर- 2026 तक) 09 सेवा गतिविधियों में स्वच्छता ही सेवा, स्वास्थ्य शिविर, वृद्धाश्रम में और अनाथालय में सेवा, आंखों की जांच, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, वृहद वृक्षारोपण एवं सैनिकों का सम्मान, जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक सामग्रियों का वितरण आदि गतिविधियां आयोजित करना है। इस अभियान की शुरुआत सर्वपथम सरपंच शांति बाई- रामदयाल मीणा द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया सेवा संकल्प अभियान के अवसर पर ग्राम पंचायत भवन के आसपास के मैदान की साफ – सफाई कर स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पंचायत सचिव रमेशचंद्र मेघवाल, सहायक सचिव बाबुलाल गुर्जर, नवांकुर समन्वयक नितेश चौहान, परामर्शदाता लोकेश कुमार जांगड़े, अनिल कुमार बागड़ी, प्रस्फूटन समिति से घनश्याम मीणा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।



