सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
सालरिया – (रमेश पोरवाल)-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी सुवासरा मे आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि विधायक हरदीप सिंह डंग , नगर परिषद अध्यक्ष सविता डॉ बालाराम परिहार,मण्डल अध्यक्ष दिलीप सिँह मंडलोई, वार्ड 11 पार्षद रेणुका जायसवाल और अन्य पदाधिकारी की उपस्थिति मे कार्यक्रम का आयोजन किया, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम मे विधायक द्वारा बताया गया की सभी हितग्राहियों तक केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे… शासन द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मात्र वंदन योजना और बच्चों के स्वास्थ्य से समन्धित सभी जानकारी मे आंगनवाड़ी सहायिका एक महत्वपूर्ण कड़ी है जिनकी हर घर के व्यक्ति तक जानकारी होती है माननीय विधायक द्वारा सुवासरा की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का सम्मान किया गया… कार्यक्रम मे उपस्थित गर्भवती महिलाओ को पोषण किट दिए गए… कार्यक्रम मे महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेशचंद्र आर्य द्वारा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकरी दी गयी .. कार्यक्रम का आभार सोनल उबेजा सुपरवाइजर महिला बाल विकास सुवासरा द्वारा किया गया।



