सामाजिकमंदसौर जिलासुवासरा

पोरवाल समाज सुवासरा के निर्वाचन संपन्न, काला अध्यक्ष मुजावदिया कोषाध्यक्ष एवं मुन्या सचिव निर्वाचित, समाजजनों ने दी बधाईयां 

पोरवाल समाज सुवासरा के निर्वाचन संपन्न, काला अध्यक्ष मुजावदिया कोषाध्यक्ष एवं मुन्या सचिव निर्वाचित, समाजजनों ने दी बधाईयां 

रिपोर्टर : पंकज बैरागी ✍️

सुवासरा। पोरवाल समाज निर्वाचन 2026 में समाज के विभिन्न पदों के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर रामगोपाल काला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश फरक्या को 94 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।

अध्यक्ष पद के निर्वाचन में रामगोपाल काला को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए, जबकि दिनेश फरक्या 96 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं अध्यक्ष पद के अन्य प्रत्याशियों में गिरजाशंकर दानगढ़ को 82 मत तथा संदेश गुप्ता को 46 मत प्राप्त हुए।

कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में पंकज मुजावदिया ने 138 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। इस पद पर जुगल वेद एवं राधेश्याम फरक्या को 137-137 मत प्राप्त हुए, जिसके बाद दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही। अंततः एक मत के अंतर से पंकज मुजावदिया विजयी घोषित हुए।

सचिव पद के निर्वाचन में श्यामसुंदर मुन्या को 187 मत प्राप्त हुए और उन्होंने विजय हासिल की। वहीं सचिव पद के अन्य प्रत्याशी राजकुमार पोरवाल को 118 मत प्राप्त हुए।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

पोरवाल समाज निर्वाचन के परिणाम घोषित होने के बाद समाजजनों एवं पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पोरवाल साख संस्था शामगढ़ के अध्यक्ष देवीलाल फरक्या, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र वेद, पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता, पोरवाल महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के संगठन तहसील अध्यक्ष राजेंद्र धनोतिया सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

सभी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामगोपाल काला सहित कोषाध्यक्ष पंकज मुजावदिया एवं सचिव श्यामसुंदर मुन्या को बधाई देते हुए समाजहित में सक्रियता से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}