मध्यप्रदेशअपराधरतलाम

मंदसौर नारकोटिक्स टीआई बनकर 3.45 करोड़ की ठगी, महिला गिरफ्तार

मंदसौर नारकोटिक्स टीआई बनकर 3.45 करोड़ की ठगी, महिला गिरफ्तार

 

रतलाम। खुद को मंदसौर की नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर और कंस्ट्रक्शन कारोबारी से 3 करोड़ 45 लाख 75 हजार 900 रुपए की ठगी करने के आरोप में माणकचौक पुलिस ने सपना ठाकुर (टांक) को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी महिला ने उसका प्लॉट और मकान भी अपने नाम करवा लिया। पुलिस आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी।

रतलाम के तेजानगर निवासी रुपेश चरपोट (48) ने पुलिस को बताया कि हुंडी दलाल विजय लोढ़ा उसके लाखों रुपए लेकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामला कोर्ट में चल रहा है। इसी दौरान 10 से 15 दिसंबर 2025 के बीच रुपेश के पास सपना ठाकुर के फोन आए। उसने खुद को मंदसौर में नारकोटिक्स विभाग की टीआई बताते हुए हुंडी के रुपए वापस दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद रुपेश से लाखों-करोड़ों रुपए लिए गए और संपत्ति भी अपने नाम कराने का आरोप है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने आरोपों से किया इनकार

पेशी के बाद पुलिस महिला को थाने ले जा रही थी। सवाल पूछे जाने पर सपना ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने रुपए देकर मकान खरीदा है। उसने मकान से जुड़ा वीडियो बनाए जाने की बात भी कही।

 मोबाइल और पुराने रिकॉर्ड की जांच

माणकचौक थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के मुताबिक, महिला को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और मोबाइल फोन की जांच कर रही है।

साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन लोगों के संपर्क में थी। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}