अनंत चतुर्दशी पर सजा सांवरिया जी का दरबार, देर रात तक गूंजे भजनों के स्वर

अनंत चतुर्दशी पर सजा सांवरिया जी का दरबार, देर रात तक गूंजे भजनों के स्वर
पंकज बैरागीसुवासरा। नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित ओल्ड पलासिया क्षेत्र में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अनुज चौदस के अवसर पर अनुज चौदस सांवरिया भक्त ग्रुप द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन 25 सितंबर, शुक्रवार को रात्रि 9 बजे किया गया।
इस दौरान आलोक दरबार में सांवरिया जी का भव्य दरबार सजाया गया। विद्युत सजावट, डीजे एवं रंग-बिरंगी रोशनी से कार्यक्रम स्थल आकर्षक नजर आया।
भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक बबलू राजस्थानी ने सांवरिया जी के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक हरदीप सिंह डंग, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार, सुवासरा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सविता डॉ. बालाराम परिहार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम धनोतिया, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह चौहान, सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष एवं किशोरपुरा पंचायत सरपंच मिट्ठू सिंह देवड़ा, नगर परिषद पार्षद एवं सभापति रिंकू सोनी, वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद एवं सभापति निशा महेश धनोतिया, वार्ड क्र.11 के पार्षद श्रीमती रेणु प्रकाश जायसवाल सभापति नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि राम सिंह मेहर, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष नितेश कुमावत, समाजसेवी ममता मुकेश सालवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।
रात्रि 9 बजे से लेकर करीब 1 बजे तक चले आयोजन के दौरान सुवासरा नगर में विभिन्न ग्रुपों एवं श्रद्धालुओं द्वारा शीतल पेय, सब्जी-पूरी, खीर, खिचड़ी एवं फल-फ्रूट सहित प्रसादी के स्टॉल लगाए गए। वहीं सुवासरा नगर परिषद द्वारा चौक पर अखाड़े का आयोजन भी करवाया गया।
भजन संध्या में सांवरिया भक्ति मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बड़ी संख्या में भक्तजन एवं मातृशक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए और सांवरिया जी के भजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश कोठारी (बसई )के प्रतिनिधि के रूप में गिरजाशंकर धानघड भी उपस्थित रहे और अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक राकेश वर्मा ने कियाl
उक्त आशय की जानकारी श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे के सफल संचालक एवं समाजसेवी पंकज बैरागी द्वारा एक्सप्रेस नोट के माध्यम से दी गई।



